लखनऊ, 25 फरवरी (आईएएनएस)। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने इस बार रेल बजट में पूर्वाचल सहित समूचे उत्तर प्रदेश में रेलवे के बुनियादी ढांचे के विकास पर खासा जोर दिया है। उप्र के लिए रेलमंत्री ने पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 13 फीसदी ज्यादा बजट का प्रावधान किया है।
लखनऊ, 25 फरवरी (आईएएनएस)। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने इस बार रेल बजट में पूर्वाचल सहित समूचे उत्तर प्रदेश में रेलवे के बुनियादी ढांचे के विकास पर खासा जोर दिया है। उप्र के लिए रेलमंत्री ने पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 13 फीसदी ज्यादा बजट का प्रावधान किया है।
प्रभु ने इस बार उप्र, खासतौर से पश्चिमी उप्र पर ज्यादा फोकस किया है। पिछले वित्तीय वर्ष में रेल बजट में उप्र में विभिन्न योजनाओं के लिए 4516 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया था, लेकिन इस बार इस बजट में उप्र के लिए 4923 करोड़ रुपये आवंटित किया है।
इससे पूर्व 2009-10 के रेल बजट में उप्र के लिए सिर्फ 1138 करोड़, 2010-11 में 1055़ 2 करोड़, 2011-12 में 1304़ 90 करोड़ रुपये, 2012-13 में 1014़ 1, 2013-14 में 1034़ 1 करोड़, 2014-15 में 776 करोड़ रुपये उप्र के लिए दिए गए थे।
रेल बजट में उप्र के जिन क्षेत्रों में रेलवे के विकास पर जोर दिया गया है, उनमें फाफामऊ-इलाहाबाद, राबर्ट्सगंज-मुगलसराय वाया माधोपुर व अहरौरा, इटावा-भोगिनीपुर वाया औरया, एटा-कासगंज, अलीगढ़ कासगंज, राजाका तालाब-चुनार तक रेलवे लाइन बिछाने लिए धन का आवंटन किया गया है।
इसके अलावा कानपुर-ऊंचाहार वाया उन्नाव, हरदोई-बिलग्राम-कन्नौज,मलीहाबाद-इंटौजा, जंघई-मछलीशहर व मिर्जापुर-रीवां तक रेलवे लाइन बिछाने के लिए करोड़ों रुपये आवंटित किए गए हैं।
इस बीच, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने हालांकि रेल बजट को बेहद निराशाजन करार दिया है।
उन्होंने कहा कि बजट से पहले मुख्यमंत्री ने रेलमंत्री को पत्र लिखकर कुछ बुनियादी सुविधाओं की मांग की थी, लेकिन बजट में वह उम्मीद भी पूरी नहीं हुई।
इधर, रेल बजट में रेलमंत्री ने धार्मिक स्थलों को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने के लिए उप्र में मथुरा, काशी और अयोध्या के रेलवे स्टेशनों को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने की भी बात कही है।
इस बीच, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि रेल बजट में उप्र में 21 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है और पिछले बजट की तुलना में इस बार 13 फीसदी की वृद्धि की गई है। यह कहना कि उप्र को इस रेल बजट में तरजीह नहीं दी गई है, पूरी तरह निराधार है।
dharmpath.com dharmpath