रेल बजट : सभी स्टेशन बनेंगे ‘दिव्यांगों’ के अनुकूल

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय रेल सभी स्टेशनों को फिर से विकसित कर विकलांगों (दिव्यांगों) के अनुकूल बनाएगी। यह जानकारी रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने गुरुवार को संसद में वर्ष 2016-17 का रेल बजट प्रस्तुत करते हुए दी।

मंत्री ने कहा कि ‘सुगम्य भारत अभियान’ के उद्देश्य का अनुसरण करते हुए अगले वित्तवर्ष के दौरान ए1 श्रेणी के स्टेशन के प्रत्येक प्लेभटफार्म पर दिव्यांगों के लिए कम से कम एक शौचालय का निर्माण किया जाएगा। साथ ही दिव्यांगों के लिए व्हील चेअर और ब्रेल लिपि वाले नए कोचों की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू की जाएगी।

उन्होंने दिव्यांगों के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करते समय छूट लेने के लिए एक बार पंजीकरण करवाने की घोषणा की। साथ ही डिब्बों में वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए नीचे की बर्थ का आरक्षण बढ़ाने और बीच की बर्थ महिलाओं के लिए आरक्षित करने की भी घोषणा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493