रैकेट का ‘पावर बटन’ करेगा नडाल की मदद

मेलबर्न, 20 जनवरी (आईएएनएस)। बीते वर्ष चोट के कारण ज्यादातर समय कोर्ट से बाहर गुजारने वाले स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल आस्ट्रेलियन ओपन में अपने एक नए खास रैकेट के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। नई तकनीक से लैस यह खास रैकेट नडाल को उनकेखेल में सुधार लाने में मदद करेगा।

आस्ट्रेलिया की एक वेबसाइट न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू के मुताबिक नडाल का इस रैकेट का निर्माण टेनिस के सामान बनाने वाली कंपनी बाबोलाट ने किया है जिसमें कई सेंसेर लगे हुए जो मैच के दौरान यह लगातार रिकॉर्ड करता रहता है कि गेंद को कहां और कैसे मारा गया।

खेल के खत्म होने के बाद रिकॉर्ड किया गया डाटा आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है और खिलाड़ी इसकी मदद से अपनी कमियों को दूर कर सकते हैं।

नडाल ने अपने रैकेट की विशेषता के बार में कहा, “इस रैकेट की मदद से मैं यह जान सकूंगा कि मैच में मेरा खेल कैसा रहा।”

डेनमार्क की कैरोलिन वोजनियास्की और फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा के पास भी ऐसे ही रैकेट हैं जिसमें ‘पावर बटन’ लगे हैं।

खिलाड़ियों को मैच से पहले यह बटन ऑन करना होता है। मैच खत्म होने के के बाद दूसरा बटन दबाते ही इसका ब्लूटूथ ऑन होता है और इसे किसी भी कंप्यूटर या स्मार्ट फोन से जोड़ कर सारे डाटा डाउनलोड किए जा सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493