सेंसेक्स में 523 अंकों की तेजी (लीड-1)

मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 522.66 अंकों की तेजी के साथ 28,784.67 पर और निफ्टी 144.90 अंकों की तेजी के साथ 8,695.60 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 62.84 अंकों की तेजी के साथ 28,324.85 पर खुला और 522.66 अंकों या 1.85 फीसदी तेजी के साथ 28,784.67 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,829.29 के ऊपरी और 28,324.85 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.40 अंकों की तेजी के साथ 8,575.10 पर खुला और 144.90 अंकों या 1.69 फीसदी तेजी के साथ 8,695.60 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,707.90 के ऊपरी और 8,574.50 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 46.79 अंकों की तेजी के साथ 10,727.81 पर और स्मॉलकैप 46.41 अंकों की तेजी के साथ 11,446.27 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से 10 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। धातु (3.03 फीसदी), बैंकिंग (1.84 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.69 फीसदी), तेल एवं गैस (1.33 फीसदी) और रियल्टी (1.20 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.07 फीसदी) और बिजली (0.02 फीसदी) सेक्टरों में गिरावट रही।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493