मेड्रिड, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और करीम बेंजेमा दोनों ही चोटिल खिलाड़ियों ने रियल मेड्रिड की टीम के साथ सोमवार को इंग्लैड का सफर तय किया। मेड्रिड को मंगलवार रात को चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल के पहले चरण में मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ खेलना है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रोनाल्डो शनिवार को रायो वालेकानो के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे। मेड्रिड ने इस मैच में 3-2 से जीत हासिल की थी। वहीं बेंजेमा भी दाएं पैर में चोट के कारण मैच नहीं खेल पाए थे।
रोनाल्डो ने हालांकि रविवार को मेड्रिड की टीम के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया था और उन्हें मंगलवार को होने वाले मैच खेलने में समस्या नहीं होगी।
वहीं, बेंजेमा जिन्होंने जिम में कुछ समय बिताया था को लेकर अभी भी संदेह बना हुआ है। टीम के कोच जिनेदिन जिदान ने टीम में बोर्जा मायोराल को शामिल किया है। लेकिन बेंजेमा मैच से पहले ठीक नहीं होते तो लुकास वाजक्वेज को अंतिम 11 में जगह मिलेगी।
dharmpath.com dharmpath