रोहित बाल करेंगे ‘लैक्मे फैशन वीक-रिसॉर्ट’ का समापन

मुंबई, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रख्यात फैशन डिजाइनर रोहित बाल ‘लैक्मे फैशन वीक-रिसॉर्ट 2016’ (एलएफडब्ल्यू) समारोह के ग्रैंड फिनाले डिजाइनर के रूप में इसका समापन करेंगे।

फैशन समारोह का आयोजन होटल सेंट रेगिस में अगले वर्ष 30 मार्च से तीन अप्रैल के बीच होगा।

एक बयान के मुताबिक, लैक्मे फैशन वीक 2012 में फिनाले शो पेश करने के बाद रोहित इस आगामी संस्करण में फिनाले डिजाइनर के रूप में अपनी दूसरी पारी निभाएंगे।

बाल इस मौके के लिए लैक्मे मेकअप विशेषज्ञों के साथ मिलकर रैंप के लिए खूबसूरत कातिलाना लुक तैयार करेंगे, जो कि आगामी मौसम में सौंदर्य और फैशन ट्रेंड स्थापित करेगा।

बाल ने इस बारे में कहा, “लैक्मे की टीम के साथ काम करना हमेशा बेहद अच्छा अनुभव रहा है। लैक्मे फैशन वीक में काम करने में सबसे खास यह है कि इसमें डिजाइनर को पूर्ण स्वतंत्रता दी जाती है। लैक्मे ने मुझे अपनी पूरी रचनात्मकता से काम करने का मौका दिया है।”

बाल ने कहा, “फिनाले में मौका मिलने पर मैं उत्साहित हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493