लंबे समय तक ओपिओइड के सेवन से अवसाद का खतरा

न्यूयॉर्क, 13 जनवरी (आईएएनएस)। दर्द से राहत पाने के लिए अगर आप ओपिओइड का सेवन करते हैं, तो सावधान हो जाइए। क्योंकि एक नए शोध के मुताबिक यह आपको अवसादग्रस्त कर सकता है।

अध्ययन के निष्कर्ष के मुताबिक, दर्द से राहत पाने के लिए लंबे समय तक ओपिओइड के सेवन से अवसाद का खतरा होता है।

अमेरिका के सेंट लुईस युनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर जेफरी स्केरर ने कहा, “लंबे समय तक ओपिओइड के सेवन से अवसाद पैदा होता है।”

स्केरर ने कहा, “मरीजों व चिकित्सकों को इस बात से अवगत होना चाहिए कि 30 दिनों से अधिक समय तक ओपिओइड के सेवन से अवसादग्रस्त होने का खतरा होता है।”

अध्ययन में यह बात भी कही गई है कि अगर ओपिओइड के सेवन करने के दौरान मरीज में अवसाद के लक्षण दिखे, तो उसपर गौर करें।

यह अध्ययन पत्रिका ‘एनल्स ऑफ फैमिली मेडिसिन में प्रकाशित हुआ है।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493