मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री-सांसद हेमा मालिनी ने कहा है कि वह सर्वोच्च न्यायालय के उस फैसले से बेहद खुश हैं, जिसमें तमिलनाडु के खेल ‘जलिकट्ट’ पर रोक लगा दी गई है।
हेमा ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, “मैंने ‘जलिकट्ट’ के खिलाफ आवाज उठाई थी और इस प्रतिबंध का समर्थन किया था। इसे अनुमति देने की खबर सुनकर परेशान थी। आज सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इस पर प्रतिबंध लगाए जाने से मैं खुश हूं।”
उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय ने जानवरों के खिलाफ हिंसा का हवाला देते हुए मंगलवार को जलिकट्ट पर रोक लगा दी थी। यह खेल तमिलनाडु में पोंगल समारोह का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसकी शुरुआत गुरुवार से हो रही है।
dharmpath.com dharmpath