लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया

लखनऊ-कप्तान केएल राहुल (82) और क्विेटन डी कॉक (54) के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी के दम पर यहां एकाना क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के 34वें मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स पर एक ओवर शेष रहते आठ विकेट से आसान जीत दर्ज की।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने रवीन्द्र जडेजा के नाबाद अर्धशतक के बाद एमएस धोनी की नौ गेंदों में 28 रन की तेज पारी की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। जवाब में लखनऊ ने 19 ओवर में दो विकेट पर 180 रन बनाकर मैच जीत लिया।

डी कॉक और राहुल ने पहले विकेट के लिए 15 ओवर में 134 रन जोड़कर चेन्नई की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। डी कॉक को मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर एमएस धोनी ने विकेट के पीछे कैच किया। यह 15वें ओवर की आखिरी गेंद थी। 18वें ओवर की पहली गेंद पर जब राहुल मथिशा पतिराना की गेंद पर कैच आउट हुए तब तक टीम का स्कोर 161 रन पर पहुंच चुका था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493