इस गाड़ी की संरचना में साधारण श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 3 तथा एसएलआर/एसएलआरडी के 2 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
पूवोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि 01683 भोपाल-लखनऊ जं. विशेष गाड़ी 19 नवंबर को भोपाल से 10 बजे प्रस्थान कर बीना से 12 बजे, ललितपुर से 12.46 बजे, झांसी से 14.10 बजे, उरई से 15.57 बजे, पोखरायां से 17 बजे तथा कानपुर सेंट्रल से 19 बजे छूटकर लखनऊ जं. 20.35 बजे पहुंचेगी।
इसी तरह वापसी यात्रा में 01684 लखनऊ जं.-भोपाल विशेष गाड़ी 20 नवंबर दिन शुक्रवार को लखनऊ जं. से 00.10 बजे प्रस्थान कर कानपुर सेंट्रल से 1.45 बजे, पोखरायां से 2.47 बजे, उरई से 3.32 बजे, झांसी से 6.35 बजे, ललितपुर से 7.57 बजे तथा बीना से 9.35 बजे छूटकर भोपाल 11.35 बजे पहुंचेगी।
dharmpath.com dharmpath