लखनऊ में छात्रा ने फांसी लगाई

इंस्पेक्टर गुड़म्बा ऋषिदेव यादव ने बताया कि कल्याणपुर के पूर्वाचलनगर निवासी 20 वर्षीय नीलम गौड़ बीए की पढ़ाई कर रही थी। बुधवार रात नीलम ने अपने कमरे में लगे पंखे में दुपट्टे के सहारे लटक कर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन में नीलम के हाथ का लिखा सुसाइड नोट मिला।

नोट में नीलम ने लिखा है कि वह बीए द्वितीय वर्ष में फेल हो गई। उसने फेल होने की बात परिवार वालों से छुपाकर रखी थी। वह परिवार के लोगों का सामना नहीं कर सकती, इसलिए अपनी जान दे रही है।

पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में लेकर नीलम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493