लखनऊ में युवक का शव बरामद

चिनहट के मल्हौरी नंदपुर गांव स्थित रामा डिग्री कालेज के पीछे सड़क के किनारे लोगों ने 40 वर्षीय एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलने के बाद एसपी टीजी जय प्रकाश, सीओ गोमतीनगर व एसओ चिनहट सुरेश यादव भी पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन की तो युवक के गले पर गोली के निशान थे, उसके गले व चेहरे पर धारदार हथियार से वार किया गया था। हमले में युवक का दाहिना कान भी कट गया था।

पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शिनाख्त करने की कोशिश की पर शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के शरीर पर लाल रंग की शर्ट, काली लेदर की जैकेट, सफेद पैंट और जूता थे। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493