देव्या ने बताया कि गोमती के उद्भव स्थल से गंगा मिलन स्थल तक गोमती के समग्र कायाकल्प के लिए जनसहभागिता के लिए व्यापक जनजागरण की जरूरत है। ‘नमोस्तुते मां गोमती’ के तहत गोमती व उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता के लिए श्रमदान कर सफाई कार्य को निरंतर जारी रखना इसी दिशा में उठाया गया एक कदम है।
उन्होंने कहा कि गोमती की सभी सहायक नदियों को साफ रखा जाएगा तो गोमा भी स्वच्छ रहेगी। इसी श्रृंखला में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 25 नवंबर को मनकामेश्वर उपवन स्थित गोमती तट पर देव दीपावली मनाई जाएगी, जिसके अंतर्गत दीपदान, मां गोमती की महाआरती तथा राष्ट्र रक्षा संकल्प समारोह का आयोजन किया गया है।
देव्या चैरिटेबल ट्रस्ट के जनसंपर्क अधिकारी एस.के. गोपाल ने बताया कि वाराणसी व हरिद्वार में होने वाली गंगा आरती की तर्ज पर लखनऊ में गोमती महाआरती का आयोजन राजधानीवासियों को आदि गंगा गोमती के महात्म्य तथा ऋषि-मुनियों द्वारा स्थापित प्रकृति पूजन की परंपरा को आगे बढ़ाने में सहायक होगा।
dharmpath.com dharmpath