नोएडा : मुलायम समर्थकों ने काटा 77 किलो का केक (फोटो सहित)

मुलायम समर्थकों ने इस मौके पर जरूरतमंदों को कंबल बांटा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यमंत्री राकेश यादव रहे। कार्यक्रम में आम लोगों के स्वास्थ्य लाभ के लिए शाकुंतलम ट्रेडिशनल स्पाइनल केयर दिल्ली द्वारा तीन दिवसीय आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया।

इस शिविर में डॉक्टर वंदना व डॉ. सुरेंद्र सैनी की टीम ने स्याटिका, सर्वाइकल, एन्कोलाइडिंग, डिस्क प्रोलैंड, फ्रोजन शॉल्डर, कमर दर्द, पक्षाघात, स्पोंडिलायटिस, लम्बर, डिस्क स्लीप, आमवात, लकवा, मिर्गी व साइनस जैसी बीमारियों का इलाज शुरू किया।

लोगों को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री राकेश यादव ने कहा कि सपा गरीब एवं मजलूमों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह का सपना है कि जब तक गरीब व मजलूम और अमीरों की खाई नहीं पटेगी, तब तक समाज का उत्थान नहीं हो सकता। सपा सरकार इस खाई को पाटने के लिए भरपूर कार्य कर रही है।

पूर्व सांसद सुरेंद्र नागर ने कहा कि मुलायम सिंह ने अपने जीवन में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है और कर रहे हैं।

इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव अशोक प्रधान, नोएडा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ओमपाल राणा, पूर्व अध्यक्ष व्यापार सभा सूरज राणा, पूर्व महानगर अध्यक्ष बीर सिंह यादव, भीष्म यादव, भरत प्रधान, पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी, पूर्व प्रत्याशी अशोक चौहान, योगेंद्र चैधरी, भूले प्रधान, वीरपाल अवाना, अर्जुन प्रजापति, बबलू चैहान, जयकरण चौधरी, देवेंद्र गुर्जर, राजू सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493