लगातार दूसरे दिन घटे पेट्रोल, डीजल के दाम

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की। पेट्रोल फिर सात पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है जबकि डीजल के दाम 12 से 13 पैसे लीटर कम हो गए हैं।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 71.73 रुपये, 73.79 रुपये, 77.34 रुपये और 74.46 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। डीजल के दाम भी चारों महानगरों में नई कटौती के बाद क्रमश: 66.51 रुपये, 68.27 रुपये, 69.69 रुपये और 70.31 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में सात पैसे लीटर की कटौती की, जबकि डीजल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में 12 पैसे प्रति लीटर जबकि मुंबई में 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493