मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने दी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल को बधाई

भोपाल :

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने श्री नरेन्द्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री पद का दायित्व संभालने पर अपनी और प्रदेश की जनता की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया है कि देश के शीर्ष पद का दायित्व संभालने के बाद मध्यप्रदेश के हितों का पूरा संरक्षण होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की विकास योजनाओं का लाभ नागरिकों तक पहुँचाने में मध्यप्रदेश सरकार पूरा सहयोग देगी। उन्होंने मध्यप्रदेश की नवाचारी जनकल्याण योजनाओं के लिए भी केन्द्रीय सहयोग की अपेक्षा की।

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने केन्द्रीय मंत्री-मंडल में मध्यप्रदेश के श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और श्री थावरचंद गहलोत को मंत्री एवं श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और श्री प्रहलाद पटेल को राज्यमंत्री के रूप में शामिल किये जाने पर उन्हें  बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने बधाई संदेश में कहा कि मध्यप्रदेश के विकास से संबंधित योजनाओं में केन्द्र से अपेक्षित सहयोग मिलेगा और मध्यप्रदेश के हितों का संरक्षण होगा।


About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493