लघु फिल्म ‘आबा’ को इंटरनेशनल जूरी अवॉर्ड

बर्लिन, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अमर कौशिक की फिल्म ‘आबा’ ने 67वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में बेहतरीन लघु फिल्म के लिए विशेष जेनेरेशन केप्लस अंतर्राष्ट्रीय जूरी पुरस्कार जीता। यह प्रतियोगिता में भाग लेने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म रही।

यह समारोह रविवार को समाप्त हुआ।

करीब 22 मिनट की यह फिल्म एक लड़की और उसके दादा के कैंसर की बीमारी के आखिरी चरण तक इर्द-गिर्द घूमती रहती है।

निर्माता गुनीत मोंगा ने फेसबुक पर रविवार को लिखा, “अमर कौशिक को बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म समारोह में जेनेरेशन वर्ग में बेहतरीन लघु फिल्म के लिए ‘आबा’ के पुरस्कार जीतने पर बधाई। इस फिल्म के निर्माण के लिए राजकुमार गुप्ता और ओनीर को बधाई।”

फिल्म में सुंकु दानी, रांदा दानी, चुनिया दानी ने भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म को अमर की मां शशि ने लिखा है।

यह उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। पुरस्कार मिलने से उन्हें निर्देशक के रूप में पहचान मिली है। वह इससे पहले 2011 में फिल्म ‘नो वन किल्ड जेसिका’ में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुके हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493