लाइबेरिया के साथ भारत के संबंध मजबूत होंगे : प्रणब

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को कहा कि पश्चिमी देश लाइबेरिया के साथ भारत के संबंध आने वाले सालों में मजबूत होंगे।

प्रणब ने लाइबेरिया के राष्ट्रीय दिवस पर वहां की राष्ट्रपति एलेन जॉन्सन सरलीफ के नाम संदेश में कहा, “मुझे भरोसा है कि हमारे मधुर तथा मित्रवत संबंध आने वाले सालों में और प्रगाढ़ होंगे।”

लाइबेरिया कभी अमेरिकी औपनिवेशिक समाज का हिस्सा था, तथा इसे 26 जुलाई, 1847 को अजादी मिली थी।

प्रणब ने कहा, “मुझे आपके राष्ट्रीय दिवस पर लाइबेरिया की जनता और आपको बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए हार्दिक खुशी का अनुभव हो रहा है। लाइबेरिया की जनता की तरक्की तथा कल्याण और आपके बेहतर स्वास्थ्य के लिए मेरी शुभकामनाएं स्वीकार करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493