पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चैधरी ने आईपीएन को बताया कि लालू और तेज प्रताप 12 बजे पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी शाकिर अली के लिए वीरभद्र इंटर कालेज का मैदान, पकड़ी (ब्लाक देसई) में, 01:15 बजे विधानसभा क्षेत्र रामपुर कारखाना से प्रत्याशी गजाला लारी के लिए प्राइमरी पाठशाला, बैकुंठपुर में चुनाव सभा को सम्बोधित करेंगे।
इसी तरह दोनों नेता विधानसभा क्षेत्र सलेमपुर तथा बरहज से प्रत्याशी विजय लक्षमी तथा पीडी तिवारी के लिए 02:15 बजे मईल चैराहा के पास का मैदान में जनसभा कर पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील करेंगे।
dharmpath.com dharmpath