नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। घरेलू निर्माता स्मार्टफोन कंपनी लावा इंटरनेशनल ने सोमवार को अपने ‘जेड’ सीरीज के किफायती फोन ‘लावा जेड61’ को लॉन्च किया, जिसकी कीमत 5,750 रुपये रखी गई है।
इस डिवाइस में 5.45 इंच का एफएचडीप्लस डिस्प्ले, 1 जीबी रैम, 16 जीबी इंटर्नल स्टोरेज, 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और कई भाषाओं का सपोर्ट फीचर है।
कंपनी ने जारी बयान में कहा कि इस स्मार्टफोन का 2 जीबी वाला वेरिएंट अगस्त में लॉन्च होगा।
लावा इंटरनेशनल के उत्पाद प्रमुख गौरव निगम ने कहा, “इसके ‘शार्प क्लिक टेक्नोलॉजी’ के साथ ‘जेड61’ को सबसे आर्कषक, हाई-डेफिनेशन तस्वीरें और वीडियो खींचने के लिए डिजायन किया गया है। इसका एचडीप्लस स्क्रीन यूजर्स को सबसे बढ़िया गुणवत्ता का वीडियो ग्रहण करने में सक्षम बनाता है।”
यह डिवाइस एंड्रॉयड ओरियो 8.1 पर आधारित है, इसमें 1.5 गीगाहट्र्ज का क्वैड कोर प्रोसेसर के साथ 3,000 एमएएच की बैटरी लगी है।
एक बार मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट के साथ लावा यूजर्स को रिलायंस जियो के साथ मिलकर 2,200 रुपये का कैशबैक ऑफर दे रही है।
dharmpath.com dharmpath