लियोन ने ब्यूव्यू से करार की औपचारिकता पूरी की

पेरिस, 3 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस के अग्रणी फुटबाल क्लब लियोन ने विंगर क्लाउडियो ब्यूव्यू के साथ करार की औपचारिकता पूरी कर ली है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक क्लब ने स्पष्ट किया है कि फ्रांस निवासी ब्यूव्यू का उसके साथ का करार चार साल का होगा।

क्लब ने इस करार के बदले कुल 45 लाख यूरो खर्च किए हैं। 27 साल के ब्यूव्यू ने बीते सप्ताह ही लियोन से करार का फैसला किया था लेकिन इसकी पुष्टि गुरुवार को हो सकी।

ब्यूव्यू से करार के बदले लियोन उनके पुराने क्लब गुइनगैम्प को 45 लाख यूरो देगा लेकिन उसके लिए ब्यूव्यू को हासिल करने की राशि 75 लाख यूरो तक पहुंच सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493