जहानाबाद, 22 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र में एक घर में लूटपाट के दौरान हुई गोलीबारी में दो महिलाओं की मौत हो गई और एक लड़की घायल हो गई।
काको के थाना प्रभारी अमरेन्द्र कुमार ने गुरुवार को बताया कि हाजीपुर गांव निवासी अनिल शर्मा के घर बुधवार देर रात सशस्त्र अपराधी जबरन घुस आए और लूटपाट शुरू कर दी। घर के लोगों द्वारा विरोध किए जाने पर उन्होंने गोलीबारी।
इस घटना में घर के मालिक अनिल शर्मा की पत्नी ललिता देवी और एक बेटी मोनिका की गोली लगने से मौत हो गई जबकि एक अन्य बेटी गोलीबारी में घायल हो गई। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath