सिद्धार्थ माल्या ने अपनी पहली फिल्म की शूटिंग की

मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। जाने-माने उद्योगपति विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या कहते हैं कि उन्होंने सिने जगत में कदम रखने का फैसला तीन साल पहले लिया था। वह अपनी पहली फिल्म को लेकर खुश हैं।

सिद्धार्थ ने ट्विटर पर लिखा, “यह अब राज की बात नहीं रह गई है कि मैंने पिछले माह अपनी पहली फिल्म की शूटिंग की..बहुत बड़ा रोल नहीं है, लेकिन हर किसी को कहीं न कहीं से तो शुरुआत करना ही होती है।”

उन्होंने लिखा, “मैंने तीन साल पहले इस जुदा राह को करियर बनाने का फैसला लिया। मुझे सच में बहुत खुशी है कि यह फैसला अब फल देने लगा है।”

खबरों के अनुसार, वह एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म से अपना सिनेमाई करियर शुरू करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493