उन्होंने कहा, “बसपा अध्यक्ष मायावती दलितों को धोखा देकर जातिगत नफरत फैलाकर सत्ता में आना चाहती हैं। सपा, बसपा व कांग्रेस भ्रष्टाचार और अपराध के नए रिकार्ड बना रहे हैं। अखिलेश सरकार में भर्तियों में घोटालेबाजी करके बेरोजगार नौजवानों को लूटने का काम किया है। सरकार के संरक्षण में अपराधी व सपाई गुंडे प्रदेश में खुलेआम गोलियां चला रहे हैं और आम जनता की जमीनों पर कब्जे कर रहे हैं।”
मौर्य ने कहा, “एक ओर मोदी सरकार की चुस्त कार्यशैली के चलते देश में पिछले ढाई साल में आतंकियों पर नकेल कस दी गई है और संप्रग शासनकाल में हर महीने कहीं न कहीं हो रहे बम विस्फोट की वारदातों का अंत कर दिया। वहीं सपा शासन काल में एक लाख 30 हजार महिलाओं पर हमला, हिंसा, अपराध और उनकी इज्जत पर हाथ डालने जैसी जघन्य वारदातें हुई।”
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुद्रा योजना के जरिए प्रदेश के 53 लाख से ज्यादा लोगों को उद्यमी बनाकर आर्थिक ताकत दी और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर युवाओं के लिए 70 लाख नए रोजगार पैदा करने की योजना पर काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार के कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में जिस तरह अपराधी, भ्रष्टाचारी और घोटालेबाज या तो जेल के भीतर थे या फिर प्रदेश छोड़कर भाग गए थे।”
dharmpath.com dharmpath