लैंगिक समानता के लिए डाक टिकट

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महिला हीफॉरसी अभियान लैंगिक समानता के लिए चलाया जा रहा एक मजबूत आंदोलन है, जो सामाजिक मामले में सभी के लाभ के लिए दुनिया की आधी आबादी को दूसरी आधी आबादी के समर्थन के लिए एक साथ लाता है। यह संयुक्त मसला पूरी दुनिया में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए समर्पित है। यह बात यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कही गई है।

बयान के अनुसार, यह लैंगिग समानता के महान उद्देश्य को बढ़ावा देगा, जिसका भारत सरकार हाल के दिनों में लगातार समर्थन कर रही है। इस प्रकार, डाक विभाग और यूएनपीए आठ मार्च, 2016 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक संयुक्त डाक टिकट जारी करने के एक समझौते पर सहमत हुए थे।

बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल को संयुक्त राष्ट्र महिला हीफॉरसी डाक टिकट पर संयुक्त मुहिम से अवगत कराया गया। इस उद्देश्य के लिए डाक विभाग और संयुक्त राष्ट्र डाक प्रशासन (यूएनपीए) के बीच फरवरी, 2016 में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे।

बयान में कहा गया है कि इस संयुक्त मुहिम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 20 सी- टिनेंट्स और दो टिकटों की मिनिएचर शीट के रूप में टिकट मुद्रित किए गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493