लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा तमिलनाडु में जल्द करेगी गठबंधन : रविशंकर प्रसाद

मदुरै, 15 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तमिलनाडु में जल्द ही मजबूत चुनावी गठबंधन का एलान करेगी।

प्रसाद ने मदुरै में संवाददाताओं से कहा, “बहुत जल्द तमिलनाडु में एक मजबूत गठबंधन की घोषणा की जाएगी। वहां एक प्रभावी और शक्तिशाली राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) होगा।”

उनके अनुसार, आम चुनावों में भाजपा अपने दम पर 300 से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतेगी और राजग करीब 350 सीटें जीतेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के लिए विभिन्न सहायता और परियोजनाएं प्रदान की हैं।

इस बीच, चेन्नई में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) और भाजपा के बीच चुनावी गठबंधन की बातचीत का पहला आधिकारिक दौर गुरुवार रात को समाप्त हो गया। दोनों पार्टियों के अधिकारियों ने यह जानाकरी दी।

केंद्रीय मंत्री व भाजपा के तमिलनाडु चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल और राज्य के सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के नेताओं ने गुरुवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर चर्चा की।

गोयल व राज्य के भाजपा नेताओं ने यहां एक उद्योगपति के घर पर अन्नाद्रमुक नेताओं से मुलाकात की।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी गुरुवार को राज्य के इरोड में कहा था कि पार्टी जल्द ही राज्य में एक मजबूत चुनावी गठबंधन बनाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493