लोकसभा चुनाव : पश्चिम बंगाल में शुरुआती 2 घंटे में 16 प्रतिशत मतदान (लीड-1)

कोलकाता, 12 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाओं के बीच छठे चरण के मतदान में रविवार को आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। शुरुआती दो घंटों में 16 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज हुआ है।

वहीं, हिंसा में एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई।

सबसे ज्यादा मतदान तामलुक में (20.73 प्रतिशत) हुआ। बिष्णुपुर में 18.89, घाटल में 18.50, झारग्राम में 18.49, पुरुलिया में 16.92, मेदिनीपुर में 16.05, कांथि में 12.05 और बांकुरा में 11.62 प्रतिशत हुआ।

करीब 1,33,56,964 मतादता 83 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।

पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों से हिंसा की खबरें हैं, यहां तक कि मतदान शुरू होने से पहले झारग्राम में एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई।

भाजपा के कार्यकर्ता व झारग्राम निर्वाचन क्षेत्र के गोपीबल्लभपुर के रमेन सिंह (30) कथित रूप से लोहे की छड़ से सिर पर वार किए जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पूर्वी मिदनापुर जिले के कांथि में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलियां चलाई गई, जिसमें कम से कम दो लोग घायल हो गए, जिन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिदनापुर निर्वाचन क्षेत्र से हिंसा और झड़पों की घटनाएं सामने आई हैं, जहां भगवा पार्टी के राज्य इकाई प्रमुख दिलीप घोष का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के मानस भुनिया के साथ है।

कथित तौर पर भाजपा समर्थकों द्वारा धारदार हथियारों से हमला किए जाने के बाद तृणमूल पार्टी के कम से कम चार कार्यकतार्ओं को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।

इस बीच, तृणमूल कार्यकतार्ओं के साथ झड़प के बाद निर्वाचन क्षेत्र के दातन इलाके में कई भाजपा समर्थक घायल हो गए।

पूर्व आईपीएस अधिकारी व पश्चिम मिदनापुर जिले के घाटल से भाजपा की उम्मीदवार भारती घोष को तृणमूल कांग्रेस की कुछ महिला कार्यकतार्ओं द्वारा मतदान केंद्र में प्रवेश करने से रोक दिया गया, जिन्होंने उन पर मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया।

घोष ने सत्तारूढ़ पार्टी पर संगठित हिंसा का आरोप लगाया और अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493