संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वोट डाला

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को वोट डाला। कांग्रेस इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुआई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को सत्ता से बेदखल करने का प्रयास कर रही है।

गांधी ने दिल्ली के मध्य में स्थित निर्माण भवन में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित थीं, जो उत्तर-पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट पर भाजपा के मनोज तिवारी और आम आदमी पार्टी के दिलीप पांडे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493