नई दिल्ली-लोकसभा में शुक्रवार को महिला आरक्षण बिल पर चर्चा पूरी होने के बाद वोटिंग प्रक्रिया हुई। इलेक्ट्रॉनिक डेटा के अनुसार, इस दौरान कुल 489 वोटों में से पक्ष में 278 वोट और खिलाफ में 211 वोट पड़े। इसके साथ ही ये बिल लोकसभा में पारित नहीं हो पाया। हालांकि, फाइनल डेटा का अंतर कुछ और रहा।बाद में जारी किए गए डाटा के अनुसार, इस बिल के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े। यानी लोकसभा में 528 सांसदों ने वोट डाले। दो तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण बिल पारित नहीं हुई। इसके साथ ही इस बिल के साथ सरकार जो दो अन्य बिल लोकसभा में लेकर आई थी उसे वापस ले लिया।