NCR में आएगी झुलसा देने वाली गर्मी

भोपाल-आज के मौसम की जानकारी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अब गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान लगातार बढ़ेगा और 19 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है. 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने का अनुमान है, जबकि 16 और 17 अप्रैल को तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है. 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है. इसके बाद 19 अप्रैल को पारा 39 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकता है. इन सभी दिनों में आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है, जिससे धूप और अधिक तेज महसूस होगी. साफ आसमान और लगातार बढ़ते तापमान के कारण दिन के समय लू जैसे हालात बनने की शुरुआत हो सकती है.

भोपाल स्थित मौसम केंद्र की तरफ से जारी वेदर बुलेटिन के अनुसार, 15 अप्रैल को राज्य के सभी जिलों में शुष्क मौसम रहेगा और कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. भोपाल और आसपास के इलाकों में आसमान साफ ​​रहने की संभावना है, हवा की औसत गति 8 से 10 किमी प्रति घंटा रहेगी, और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 41 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों ने यहां बताया कि अगले चार दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य भर में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी.

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481