नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। सरकार ने लोकसभा के बजट सत्र की अवधि को 13 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।
सूत्र ने बताया कि लोकसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण का कामकाज आठ मई को स्थगित होना था, लेकिन अब यह 13 मई तक चलेगा। बजट सत्र के दूसरे चरण के लिए लोकसभा की कार्यवाही 20 अप्रैल को शुरू हुई थी।
राज्यसभा में का सत्र 23 अप्रैल से शुरू हुआ और यह 13 मई तक चलेगा।
dharmpath.com dharmpath