लोगों की वित्तीय सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : राजनाथ

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कहा है कि केंद्र सरकार जनता को वित्तीय सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा यहां रविवार को जारी एक बयान के मुताबिक सिंह ने शनिवार शाम तीन सामाजिक सुरक्षा योजनाएं -प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना- लांच करने के मौके पर कहा, “लोगों को वित्तीय सुरक्षा की जरूरत है और सरकार इसे प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

सिंह ने कहा कि सरकार देश के ग्रामीणों, गरीबों और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ी है।

तीनों योजनाओं के बारे में उन्होंने कहा, “ये योजनाएं लाखों लोगों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए महत्वपूर्ण हैं।”

सिंह ने यह भी कहा कि सरकार जल्द ही सभी को स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए भी योजनाएं लाएगी।

जन धन योजना के बारे में उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन धन योजना को देशभर में जबरदस्त सफलता मिली है और हर परिवार को एक बैंक खाता देने वाली इस योजना को विश्वस्तर पर सराहना मिली है।”

बयान में कहा गया कि 2015-16 के बजट में इन योजनाओं का प्रावधान किया गया था, जिसे अब लागू किया गया है।

उल्लेखनीय हैं कि शनिवार शाम तीनों योजनाएं देश भर में एक साथ 115 केंद्रों पर लांच की गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493