ल्योन क्लब में शामिल हुए स्ट्राइकर त्राओरे

लंदन, 28 जून (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब चेल्सी ने अपने स्ट्राइकर बटर्र्ेड त्राओरे के ओलम्पिक ल्योन क्लब में शामिल होने की पुष्टि कर दी है।

त्राओरे एक करोड़ यूरो (1.13 करोड़ डॉलर) की स्थानांतरण राशि पर ल्योन क्लब में शामिल हुए।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, त्राओरे ने ल्योन क्लब के साथ पांच साल के करार पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने पिछले साल एजेक्स क्लब के साथ ऋण आधारित करार किया था।

एजेक्स के साथ इस दौरान खेले गए 24 मैचों में त्राओरे ने नौ गोल दागे।

त्राओरे 2014 में चेल्सी क्लब में शामिल हुए थे। क्लब के साथ खेले गए 16 मैचों में उन्होंने चार गोल दागे।

लंदन स्थित क्लब ने एक बयान में कहा, “त्राओरे स्थायी रूप से ल्योन क्लब में शामिल हो गए हैं। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। चेल्सी में उनके योगदान के लिए हम उनके शुक्रगुजार भी हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493