वादे अनुसार मायावती ने माँगा स्मृति का सिर

download (1)नई दिल्ली। रोहित वेमुला खुदकुशी मामले में शुक्रवार को संसद में बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती और शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी फिर आमने सामने आ गईं। एचआरडी मिनिस्टर स्मृति ने कहा जो जस्टिस जांच कमेटी में चुने गए हैं, वे यूपी में मायावती जी की सरकार के वक्त वहां सेवाएं दे चुके हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें जांच कमेटी में रखे जाने पर मायावती जी को कोई एतराज होगा। इस पर मायावती ने कहा कि रोहित मामले पर सरकार चुप्पी साधे हुए है। रोहित मामले पर गठित कमेटी में एक भी दलित शामिल नहीं है। मैं आपके जवाब से संतुष्ट नहीं हूं। क्या आप वादा निभाएंगी? इस पर स्मृति ईरानी ने कहा, मैंने तो आपके कार्यकर्ताओं से कहा था कि आएं और सिर काट कर ले जाएं।

नई दिल्ली। रोहित वेमुला खुदकुशी मामले में शुक्रवार को संसद में बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती और शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी फिर आमने सामने आ गईं। एचआरडी मिनिस्टर स्मृति ने कहा जो जस्टिस जांच कमेटी में चुने गए हैं, वे यूपी में मायावती जी की सरकार के वक्त वहां सेवाएं दे चुके हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें जांच कमेटी में रखे जाने पर मायावती जी को कोई एतराज होगा। इस पर मायावती ने कहा कि रोहित मामले पर सरकार चुप्पी साधे हुए है। रोहित मामले पर गठित कमेटी में एक भी दलित शामिल नहीं है। मैं आपके जवाब से संतुष्ट नहीं हूं। क्या आप वादा निभाएंगी? इस पर स्मृति ईरानी ने कहा, मैंने तो आपके कार्यकर्ताओं से कहा था कि आएं और सिर काट कर ले जाएं।

शुक्रवार को राज्यसभा में हुई तीखी बहस के बीच मायावती ने कहा कि 24 फरवरी को एचआरडी मिनिस्टर स्मृति ईरानी ने मुझसे लॉबी में आकर माफी मांगी और कहा कि आपने तो मुझे माफ कर दिया। इस पर स्मृति ने कहा कि अगर मैं बताऊंगी कि मायावती जी ने लॉबी में मुझसे क्या कहा था तो कई सारी बातें सामने आ जाएंगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493