शिक्षक ने किया छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

कानपुर, 26 फरवरी (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के कानपुर में थाना डेरापुर के अंतर्गत एक छात्रा के साथ शिक्षक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो शिक्षक घबराकर भागने लगा, लेकिन तब तक छात्रा के परिजन व आसपास के लोग वहां पहुंच गए और शिक्षक को पकड़ कर खूब मारा।

इसके साथ ही शिक्षक के मुंह पर कालिख पोतकर चौराहे-चौराहे घुमाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, थाना डेरापुर के अंतर्गत मुंगीसापुर में छात्रा को घर जाकर पढ़ाने वाले शिक्षक बृजेश (50) ने आज छात्रा को पढ़ाने के दौरान उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना डेरापुर कोतवाल ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर शिक्षक के ऊपर विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा रहा है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493