होली पर 5 फेरों में चलेगी विशेष साप्ताहिक गाड़ी

02533 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष साप्ताहिक सुपरफास्ट गाड़ी गोरखपुर से प्रत्येक बृहस्पतिवार 3, 10, 17, 24 और 31 मार्च और 02534 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष साप्ताहिक सुपरफास्ट गाड़ी बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक शनिवार 5, 12, 19, 26 मार्च और 2 अप्रैल को चलाई जाएगी।

गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट विशेष साप्ताहिक गाड़ी गोरखपुर से 7.00 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 7.42 बजे, बस्ती से 8.25 बजे, गोंडा से 10.20 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 12.45 बजे, कानपुर सेंट्रल से 14.30 बजे, कन्नौज से 16.12 बजे, फरुखाबाद से 17.40 बजे, कासगंज से 19.50 बजे, हाथरस सिटी से 20.47 बजे, मथुरा जंक्शन से 21.45 बजे, अछनेरा से 23.20 बजे छूटकर दूसरे दिन सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम, गोधरा, बड़ोदरा, सूरत, वापी, विरार, बोरीबली स्टेशनों पर रुकते हुए बांद्रा टर्मिनस 17.35 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 02534 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट विशेष साप्ताहिक गाड़ी बांद्रा टर्मिनस से 5.10 बजे प्रस्थान कर बोरीबली, विरार, वापी, सूरत, बड़ोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर स्टेशनों पर रुकते हुए अछनेरा से दूसरे दिन 00.25 बजे, मथुरा जंक्शन से 1.40 बजे, हाथरस सिटी से 2.25 बजे, कासगंज से 3.30 बजे, फरु खाबाद से 4.55 बजे, कन्नौज से 6.00 बजे, कानपुर सेंट्रल से 7.20 बजे, लखनऊ(उत्तर रेलवे) से 9.05 बजे, गोण्डा से 11.50 बजे, बस्ती से 13.20 बजे, खलीलाबाद से 13.50 बजे छूटकर गोरखपुर 14.40 बजे पहुंचेगी।

इस विशेष गाड़ी में साधारण श्रेणी के 6, शयनयान श्रेणी के 6, वातानुकूलित थ्री टियर श्रेणी के 2, वातानुकूलित टू टियर श्रेणी का 1 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 17 कोच लगेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493