वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जन-जागरण जरूरी : नीतीश

पटना, 7 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां सोमवार को कहा कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित रखने के लिए जन-जागरण अभियान चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आज जो स्थिति उत्पन्न हुई है, उसके लिए सभी लोग चिंतित हैं, लेकिन ऐसी स्थिति उत्पन्न ही न हो, इसके लिए पहले से तैयारी होनी चाहिए।

पटना में पत्रकारों द्वारा दिल्ली में लगातार खराब हो रही हवा के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने कहा कि इस बार बिहार में लोगों ने दिवाली के मौके पर कम मात्रा में पटाखे जलाए, इससे दिल्ली के लोगों को सबक लेना चाहिए और अगले साल से कम मात्रा में पटाखे जलाने चाहिए।

नीतीश ने कहा, “मैंने देखा कि बिहार में पटाखे नहीं जलाने की अपील कारगर साबित हुई और अन्य वर्षो की तुलना में आधे से कम पटाखे जले।”

उन्होंने कहा कि प्रदूषण को नियंत्रित रखने के लिए पहले से ही ध्यान दिया जाना चाहिए। नीतीश ने कहा, “खेतों में फसल कटने के बाद किसान जो आग लगा देते हैं, वह ठीक नहीं है। इसका पर्यावरण पर बहुत बुरा असर पड़ता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493