वाराणसी : घर में घुसकर कारोबारी की हत्या

पुलिस ने जानकारी दी है कि चेतगंज के रामकटोरा इलाके में सीमेंट कारोबारी अरविंद गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते थे। सोमवार रात अरविंद से मिलने के लिए दो युवक उनके घर में बने दफ्तर पहुंचे। दोनों युवकों ने अरविंद की सिर पर हथौड़े से वारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग जब दफ्तर वाले कमरे में पहुंचे तो अरविंद का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।

पुलिस पहले मान रही थी कि अरविंद की हत्या गोली मारकर की गई है। लेकिन जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो पता चला कि अरविंद की हत्या गोली मारकर नहीं, हथौड़े से वारकर की गई थी। पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश में लगी है। आशंका जताई जा रही है कि अरविंद गुप्ता की हत्या व्यावसायिक रंजिश के चलते की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493