जनपद के भेलूपुर में बजरडीहा में मस्जिद का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन मस्जिद के पूर्व सचिव हकले हाजी मोहम्मद यासीन ने इसके पुनर्निर्माण के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट से स्टे ले लिया। इसको लेकर क्षेत्रीय जनता व नई कमेटी के सदर मोहम्मद इस्लाम समेत कई लोग उनसे नाराज चल रहे थे।
बताया जाता है कि रविवार सुबह स्टे के बाद भी कुछ मजदूर मस्जिद के पास काम कर रहे थे। इसी समय स्टे लिए कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। लेकिन क्षेत्रीय लोग मजिस्द निर्माण के पक्ष में खड़े हो गए और रोकने वालों का विरोध करने लगे। इसकी बीच पहले दोनों पक्षों के बीच बहस हुई जो मारपीट में तब्दील हो गई।
फिर देखते ही देखते वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया। दसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी और एसएसपी आकाश कुलहरि के नेतृत्व में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और हालात को काबू में किया। फिलहाल कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात हैं।
dharmpath.com dharmpath