विंबलडन : फेडरर को हरा जोकोविक फिर चैम्पियन

विंबलडन, 12 जुलाई (आईएएनएस)। सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने रविवार को स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर को मात देकर लगातार दूसरी बार पुरुष एकल खिताब जीत लिया।

ऑल इंग्लैंड क्लब के सेंटर कोर्ट पर पिछले वर्ष के मैच की पुनरावृत्ति करते हुए जोकोविक ने फेडरर को लगातार दूसरे वर्ष खिताबी मुकाबले में मात दे दी और करियर का तीसरा विंबलडन खिताब जीत लिया।

जोकोविक ने चार सेटों तक खिंचे मुकाबले में 17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर को 7-6(7-1), 6-7(4-7), 6-4, 6-3 से मात दे दी। दोनों दिग्गजों के बीच खिताबी मुकाबला दो घंटे 56 मिनट तक चला।

जोकोविक के करियर का यह नौवां ग्रैंड स्लैम खिताब है। इस मैच के साथ ही जोकोविक ने फेडरर के साथ जीत-हार का आंकड़ा 20-20 से बराबर कर लिया।

फेडरर का इस वर्ष यह दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब भी है। इससे पहले वह आस्ट्रेलियन ओपन जीतने में सफल रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493