विजेंदर की जीत को लेकर आश्वस्त हैं कोच बीयर्ड

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के एकमात्र पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह के कोच ली बायर्ड को यकीन है कि उनका शिष्य अपने करियर के पहले डब्ल्यूबीओ एशिया पैसेफिक सुपर मिडलिवेट चैम्पियनशिप मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी आस्ट्रेलिया के कैरी होप को हरा देगा।

होप डब्ल्यूबीसी एशियाई मुक्केबाजी काउंसिल के मिडिलवेट चैम्पियन हैं।

बीयर्ड तो पक्का यकीन है कि उनके शिष्य में होप को नाकआउट करने की क्षमता है। बीयर्ड ने कहा कि जैसे-जैसे मुकाबले की तारीख करीब आ रही है, विजेंदर काफी अच्छी तरह से खुद को तैयार कर रहे हैं।

विजेंदर और होप का मुकाबला 16 जुलाई को दिल्ली में होना है।

बीयर्ड ने कहा, “वह काफी मेहनत रहे हैं। वह तीन लड़कों के साथ 12 दौर तक के मुकाबले कर रहे हैं। वह काफी मजबूत हो रहे हैं।”

बीयर्ड ने यह भी कहा कि होप की शैली को ध्यान में रखते हुए विजेंदर अपनी शैली में भी बदलाव कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493