श्रीलंका का भारतीय मछुआरों की जब्त नौकाएं लौटाने से इनकार (लीड-1)

कोलंबो, 7 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका सरकार ने गुरुवार को कहा कि वह अपनी देश की जलसीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ते हुए पाए गए भारतीय मछुआरों की नौकाएं नहीं लौटाएगी।

प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने आईएएनएस को बताया कि भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की जलसीमा में मछली पकड़ने का कोई अधिकार नहीं है।

संसद में विपक्ष द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या देश भारतीय मछुआरों को अपनी जलसीमा में मछलियां पकड़ने की अनुमति देगा तो इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय मछुआरों को यह अधिकार नहीं है।

विक्रमासिंघे ने कहा, “हम भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की जलसीमा में मछली पकड़ने नहीं देंगे।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्रीलंका की जलसीमा में भारतीय मछुआरों द्वारा मछली पकड़ना एक गंभीर अपराध है।

उन्होंने कहा कि इससे श्रीलंका के मछुआरों की आजीविका प्रभावित होती है।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों की सरकारों के बीच भारतीय, श्रीलंका के मछली पकड़ने का मुद्दे समाधान पर चर्चा हो चुकी है। 0

विक्रमसिंघे ने कहा कि इस मुद्दे के समाधान के लिए कई विकल्पों पर विचार किया गया है और उन्हें उम्मीद है कि इस साल के अंत तक इस मुद्दे पर अंतिम सहमति बन जाएगी।

गौरतलब है कि श्रीलंकाई नौसेना ने गुरुवार को देश की जलसीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने के लिए 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493