नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। सरकार ने रविवार को कहा 2014-15 में वित्तीय और राजस्व घाटे के लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन किया है।
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने यहां एक बयान जारी कर कहा, “बेहतर नीति और वित्तीय घाटा कम करने की प्रतिबद्धता के कारण वित्तीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का चार फीसदी रहा, जबकि संशोधित अनुमान 4.1 फीसदी था। 2013-14 में वित्तीय घाटा 4.4 फीसदी रहा था।”
बयान में कहा गया है, “2014-15 में 5,01,880 करोड़ रुपये का वित्तीय घाटा हुआ, जो संशोधित अनुमान का 98 फीसदी है।”
राजस्व घाटा इस दौरान 2.9 फीसदी के लक्ष्य की जगह 2.8 फीसदी रहा।
सरकार ने कुल पावती के बारे में कहा कि कुल कर वसूली 2014-15 में 12,45,037 करोड़ रुपये रही, जो साल-दर-साल आधार पर नौ फीसदी अधिक है।
बयान के मुताबिक, कुल कर वसूली का अनुपात जीडीपी का 9.8 फीसदी रहा।
dharmpath.com dharmpath