विधानसभा चुनाव में विपक्ष को हराना है : ममता

कोलकाता, 15 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को आगामी विधानसभा चुनाव में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस को हराने का आह्वान किया है।

ममता ने तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (टीएमसीपी) की यहां आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को संबोधित करने के दौरान कहा, “हमें विधानसभा चुनाव में माकपा, भाकपा, भाजपा और कांग्रेस को हराना है।”

तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार सिद्धांतों पर काम करती है।

उन्होंने कहा, “हम अपनी विचारधारा से समझौता नहीं कर सकते। हमने केंद्र की संप्रग सरकार की जन विरोधी नीतियों के बाद उनसे अपना समर्थन वापस ले लिया था।”

ममता ने माकपा-भाकपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह वाम मोर्चा शासन के दौरान राज्य में हुई हिंसक घटनाओं को नहीं भूली हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493