विपक्ष ईवीएम की जगह खुद में खमियां तलाशे : भाजपा

कोलकाता, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ छेड़छाड़ के विपक्ष के आरोपों को ‘नीचतापूर्ण बहाना’ करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को कहा कि उन्हें एक अच्छे तंत्र में दोष तलाशने के बजाय अपनी खामियों पर ध्यान देना चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “विपक्ष को हमारा सुझाव है कि वह अपनी हार के लिए ईवीएम में दोष ढूंढ़ने के बदले अपने भीतर की खामियां तलाशे।”

उन्होंने कहा, “जब केजरीवाल ने दिल्ली में चुनाव जीता या विपक्ष ने बिहार में चुनाव जीता, तब ईवीएम अच्छे से काम कर रहा था। लेकिन जब वे उत्तर प्रदेश में चुनाव हार गए, तो वे ईवीएम में खमियां ढूंढ़ने लगे। यह बहाना है और कुछ नहीं।”

शाहनवाज ने कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव परिणाम राष्ट्र की प्रगति बाधित करने की विपक्ष की नीति के खिलाफ लोगों की कठोर प्रतिक्रिया को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, “उन्होंने नोटबंदी का विरोध किया और देश की आर्थिक प्रगति को बाधित करने का प्रयास किया। लोगों ने उन्हें इस तरह का करारा जवाब दिया है, जो चुनाव परिणाम में नजर आया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493