विपक्ष की आय के अज्ञात स्रोतों की जांच हो : ममता

कोलकाता, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों की संपत्तियों की जांच कराने की बुधवार को मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, भाजपा और माकपा की आय का बड़ा हिस्सा अज्ञात स्रोतों से है।

बनर्जी ने उत्तर 24 परगना जिले के दम दम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस की 82.5 प्रतिशत आय का स्रोत, भाजपा की 73 प्रतिशत आय का स्रोत और माकपा की 53 प्रतिशत आय का स्रोत अज्ञात है। इसकी जांच की जानी चाहिए। ये धनराशि कहां से आ रही है।”

तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता ने झूठ के अनवरत अभियान के लिए विपक्ष पर हमला किया और माकपा व कांग्रेस के बेमेल गठजोड़ का मजाक उड़ाया।

बनर्जी ने मंगलवार को भी हावड़ा जिले के जगतबल्लभपुर में आय के अज्ञात स्रोतों के बारे में बात की थी, और कहा था कि विपक्ष को तृणमूल पर उंगली उठाने का साहस नहीं करना चाहिए।

ममता ने कहा कि विपक्ष का एकमात्र एजेंडा उन्हें गाली देना और बंगाल का अपमान करने का है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493