वियतनाम के राष्ट्रीय दिवस पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने वियतनाम के राष्ट्रीय दिवस (2 सितंबर) की पूर्व संध्या पर वियतनाम की सरकार और वहां के लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाइ क्वांग को दिए गए अपने संदेश में मुखर्जी ने कहा, “अपनी सरकार, भारत की जनता और अपनी ओर से आपके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर वियतनाम के लोगों और आपको ढेरों शुभकामनाएं देते हुए मुझे काफी प्रसन्नता हो रही है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में हमारे द्विपक्षीय संबंध और भी मजबूत होंगे।”

राष्ट्रपति ने कहा, “इस अवसर पर आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली के साथ ही वियतनाम की मैत्रीपूर्ण जनता की प्रगति और खुशहाली के लिए भी अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493