सेक्स स्कैंडल पर कांग्रेस, भाजपा ने आप की आलोचना की

नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली में केजरीवाल मंत्रिमंडल से निकाले गए संदीप कुमार के सेक्स टेप मामले को लेकर कांग्रेस तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने यहां सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की निंदा की।

सेक्स टेप सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संदीप कुमार को बर्खास्त कर दिया।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने समाचार चैनल टाइम्स नाउ से कहा, “केवल मंत्री की बात नहीं है। पार्टी के 22 विधायक किसी न किसी भ्रष्टाचार में शामिल हैं।”

आप पर दिल्ली में अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार चलाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, “ईमानदार सरकार जा चुकी है। सब खत्म हो चुका है।”

कांग्रेस के एक अन्य नेता सचिन पायलट ने कहा, “उन्हें बर्खास्त करने से कोई फर्क नहीं पड़ने जा रहा। केजरीवाल ने उन्हें दोषी पाया है, तो फिर उन्हें पार्टी से क्यों नहीं निकाल देते?”

वहीं, भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने संदीप कुमार की बर्खास्तगी के संबंध में विभिन्न बातें सामने आने पर संदेह जताया।

गुप्ता के अनुसार, “केजरीवाल ने कहा कि टेप सामने आने के आधे घंटे के अंदर उन्होंने उन्हें बर्खास्त कर दिया, जबकि संदीप कुमार ने कहा है कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। अब सही कौन है, यह सिर्फ केजरीवाल ही बता सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493