विवादित टिप्पणी के लिए माफी मांगें सलमान : महिला आयोग

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने सलमान खान की विवादित टिप्पणी के लिए उन्हें माफी मांगने के लिए सात दिनों की मोहलत दी है।

सलमान ने अपनी फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग के दौरान हुई थकावट की तुलना एक ‘दुष्कर्म पीड़ित महिला’ से की थी, जिसकी सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हुई थी।

एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम ने यहां संवाददाताओं से कहा, “वे सलमान खान हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि वे इस तरह का बयान दे सकते हैं। यह दुखद है।”

पत्रकारों के एक समूह से सलमान ने कहा, “जब मैं रिंग से बाहर निकल रहा होता, तो थकावट के कारण मुझे दुष्कर्म पीड़ित महिला की तरह महसूस होता।”

उनकी इस टिप्पणी की चहुंओर आलोचना हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493