विशाखापत्तनम, 8 मई (आईएएनएस)। यहां के लोकप्रिय आर.के. बीच पर समुद्र में रविवार को स्नान करने गए पांच लोग लापता हो गए। इसमें तीन विद्यार्थी शामिल हैं।
पांचों के डूब जाने की आशंका है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजी अभियान शुरू कर दिया है।
लापता लोगों में तीन विद्यार्थी -श्रवण, प्रसाद और शेषु- शामिल हैं, जो आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के कोटवालसा मंडल में एक निजी स्कूल के हैं। लापता अन्य दो लोग ओडिशा की सीता और बिहार के बाबर हैं, जो इस लोकप्रिय बीच पर लापता हो गए हैं।
dharmpath.com dharmpath